6000 मीटर हाेती है सामान्य दृश्यता, लेकिन..
800 मीटर ही रह गई थी सोमवार सुबह
भाेपाल | शहर में साेमवार काे तीसरे दिन भी बादल छाए रहे। सुबह बहुत घनी धुंध छाई थी। इसके कारण सुबह 6:30 से 7:15 बजे तक विजिबलिटी सामान्य 6000 मीटर से घटकर सिर्फ 800 मीटर ही रह गई थी। हालांकि दिन का तापमान 1.7 डिग्री बढ़ने से शहरवासियाें काे दिन में ठंडक से थाेड़ी राहत मिली। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि साेमवार काे दिन का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, इसमें 0.9 डिग्री की गिरावट आई।
बादलाें की वजह से तापमान में इजाफे के बावजूद पारे की चाल भी धीमी थी। साहा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लाे प्रेशर एरिया 24 अक्टूबर तक मूव करेगा। यह समुद्र तट से दूर जाएगा। मंगलवार को नमी रहेगी, बादल भी छाए रहेंगे, दिन में हल्की धूप भी निकल सकती है।
धुंध छाने की ये है वजह
1. हवा की रफ्तार कम यानी 7 किमी तक ही थी
2. नमी ज्यादा थी बादल भी छाए रहे